Home Breaking News Aadhar Update: इस दिन तक मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे आधार; 10 साल पुराने कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य

Aadhar Update: इस दिन तक मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे आधार; 10 साल पुराने कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य

0
Aadhar Update: इस दिन तक मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे आधार; 10 साल पुराने कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य

[ad_1]

आधार कार्ड

आधार कार्ड
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन जाकर कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो अब बिल्कुल मुफ्त में कर सकेंगे। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 जून तक जारी रहेगी। 10 साल पुराना आधार कार्ड होने पर इसे अनिवार्य तौर पर अपडेट कराना होगा।

यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि मायआधार पोर्टल पर जाकर मुफ्त में डॉक्यूमेंट अपडेट फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा, लेकिन आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, यूआईडीएआई ने निवासियों को अपने आधार के डॉक्यूमेंट्स को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का फैसला किया, यह एक जन केंद्रित कदम है, जो लाखों निवासियों को लाभान्वित करेगा। मुफ्त सेवा अगले तीन महीनों (यानि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक) के लिए उपलब्ध है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here