[ad_1]

Budget session: विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : Agency
विस्तार
केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष संसद में लगातार अदाणी से जुड़े मु्द्दों को उठा रहा है। इसी के मद्देनजर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को संसद भवन से ईडी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने और अदाणी मामले में जांच एजेंसी को शिकायत सौंपने का फैसला किया।
नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति के तहत संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विरोध मार्च दोपहर 12:30 बजे संसद भवन से शुरू होगा और कई विपक्षी दलों के सांसद इसमें हिस्सा लेंगे।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता जताते हुए मंगलवार को दावा किया कि आज सच बोलने और लिखने की आजादी पर खतरा है। जब संसद के भीतर रखी गई बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाता है, तो बहुत पीड़ा होती है।
[ad_2]
Source link