Home Breaking News Heart Disease: देश में 28 प्रतिशत मौतों की वजह दिल की बीमारी! ICMR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Heart Disease: देश में 28 प्रतिशत मौतों की वजह दिल की बीमारी! ICMR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

0
Heart Disease: देश में 28 प्रतिशत मौतों की वजह दिल की बीमारी! ICMR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

[ad_1]

दिल की बीमारी से मौत के आंकड़े बढ़े

दिल की बीमारी से मौत के आंकड़े बढ़े
– फोटो : getty images

विस्तार

देश में दिल की बीमारियां महामारी का रूप लेती जा रही हैं। अब आईसीएमआर की एक रिपोर्ट में इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में होने वाली कुल मौतों में से 28 प्रतिशत मौतों की वजह दिल की बीमारी होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सभा में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैंसर और डायबिटीज से भी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यसभा में दिया लिखित जवाब

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यसभा में दिए एक लिखित जवाब में बताया कि आईसीएमआर ने India: Health of the Nation’s States नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2016 में देश में होने वाली कुल मौतों में से 28.1 फीसदी मौतें दिल की बीमारियों की वजह से हुईं। वहीं साल 1990 में यह आंकड़ा 15.2 फीसदी था। वहीं कैंसर से मरने वालों का आंकड़ा 8.3 फीसदी, सांस संबंधी बीमारियों से 10.9 फीसदी मौतें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पाचन संबंधी बीमारियों से 2.2 और मानसिक बीमारियों से 2.1 फीसदी मौंते हुई हैं। डायबिटीज, रक्त संबंधी बीमारियों से 6.5 फीसदी मौतें हुई हैं। 

ये भी पढ़ें- विश्व हृदय दिवस: जीवन शैली में बदलाव और तनाव से बढ़ रही दिल की बीमारी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here