Home Breaking News MP News: बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे को 24 घंटे बाद निकाला, अस्पताल लेकर पहुंची टीम

MP News: बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे को 24 घंटे बाद निकाला, अस्पताल लेकर पहुंची टीम

0
MP News: बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे को 24 घंटे बाद निकाला, अस्पताल लेकर पहुंची टीम

[ad_1]

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बोरवेल के गड्ढे में गिरे आठ साल के लोकेश को 24 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ की 3 और एनडीआरएफ की 1 टीम ने 24 घंटे तक मशक्कत की। एंबुलेंस तैयार कर ली गई थी, बच्चे को निकालते ही उसे अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेरी पठार गांव में कच्चे बोरवेल में आठ साल का लोकेश अहिरवार गिर गया था। वह बंदरों का पीछा कर रहा था, तभी घटना हुई। बोरवेल 60 फीट गहरा है। मासूम 43 फीट गहराई में फंसा था। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह 11.30 बजे से रेस्क्यू में जुटी थीं। 24 घंटे बाद टीम बच्चे तक पहुंची। उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। 

बता दें कि बच्चे को निकालने में काफी मशक्कत की गई। रात भर खुदाई की गई। बोर के पास समानांतर 45 फीट गड्ढा खोदा गया। फिर एक सुरंग बनाई गई।  

समानांतर खुदाई पूरी, अब सुरंग बना रहे

राष्ट्रीय आपात बचाव दल के डिप्टी कमांडेंट अनिल पाल ने बताया कि खनन पहले वर्टिकल और फिर हॉरिजॉन्टल अप्रोच से किया गया। लंबवत दृष्टिकोण के साथ हम 43-44 फीट तक पहुंच गए हैं। बच्चे की हलचल पर लगातार नजर रखी गई। विदिशा एएसपी समीर यादव का कहना है कि बोरवेल के समानांतर खुदाई का काम पूरा हो गया है। एनडीआरएफ ने सुरंग बनाई। 



सीएम ने कहा मैं प्रशासन के संपर्क में हूं

मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेड़ी गांव में 7 वर्षीय मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दु:खद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, और उनके सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।

 


कलेक्टर-एसपी मौके पर

विदिशा एएसपी समीर यादव ने बताया कि विदिशा में 8 साल का मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर 43 फीट में फंस गया। एसडीआरएफ की 3 और एनडीआरएफ की 1 टीम मौके पर है। बच्चे की निगरानी की जा रही है, ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। हम उससे बात नहीं कर सकते हैं और खाना अभी तक नहीं दिया गया है। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। बच्चे में हरकत देखी जा सकती है और हम उसे जल्द से जल्द बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव का कहना है कि हम 49 फीट गहरा गड्ढा खोद रहे हैं। जल्द ही बच्चे को बचा लिया जाएगा। हम लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं और हमारे वेबकैम भी लगा दिए गए हैं। 

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here