Home Breaking News Railways: महिला यात्री के साथ बदसलूकी के आरोप में रेलवे का टीटीई निलंबित, बेंगलुरु की घटना

Railways: महिला यात्री के साथ बदसलूकी के आरोप में रेलवे का टीटीई निलंबित, बेंगलुरु की घटना

0
Railways: महिला यात्री के साथ बदसलूकी के आरोप में रेलवे का टीटीई निलंबित, बेंगलुरु की घटना

[ad_1]

पीड़ित महिला, टीटीई

पीड़ित महिला, टीटीई
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता से अमृतसर जा रही एक ट्रेन में एक यात्री पर पेशाब करने के आरोप में रेलवे के यात्रा टिकट निरीक्षक (टीटीई) के पकड़े जाने के कुछ दिनों बाद अब एक और टीटीइ पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि कृष्णराजपुरम स्टेशन से यात्रा कर रही एक महिला यात्री के साथ कथित बदसलूकी के आरोप में एक अन्य टीटीई को निलंबित किया गया है। टीटीई के खिलाफ आरोप की जांच लंबित रहने तक रेलवे ने टीटीई को निलंबित करने का फैसला किया है।

रेलवे के मुताबिक, दूसरी ट्रेन की क्रॉसिंग के लिए कृष्णराजपुरम स्टेशन पर रुकी ट्रेन में टीटीई ने महिला से टिकट दिखाने को कहा। टीटीई ने उनसे बदसलूकी भी की। कथित तौर पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर टीटीई का विरोध करती महिला का एक वीडियो भी एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में एक महिला को टीटीई पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला टीटीई से सवाल करती दिखाई दे रही है कि टिकट दिखाने के बाद भी उसे टीटीई ने क्यों खींचा।

यह भी पढ़ें: Indian Railway- अब देश में दौड़ेगी दुनिया की सबसे फास्ट मैग्लेव और हॉयपर लूप ट्रेन, किराया विमान से होगा कम



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here