[ad_1]
हिचकी (23 मार्च 2018)
‘हिचकी’ को रानी मुखर्जी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों गिना जाता है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित एक स्कूल टीचर की दिल छू लेने वाली इस भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को साउथ-ईस्ट एशिया में आयोजित एक अवॉर्ड शो में द मोस्ट इन्फ्लुएंशियल सिनेमा पर्सनैलिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर के तहत मनीष शर्मा ने किया था।
मर्दानी (22 अगस्त 2014)
मानव तस्करी के मुद्दे के आधारित फिल्म ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी मुखर्जी ने एक बहादुर और ईमानदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई थी। रानी मुखर्जी ने इस किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया और उन्हें पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की की भूमिका में काफी सराहना मिली। इस फिल्म का सीक्वल ‘मर्दानी 2’,13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुआ था, इस फिल्म में भी रानी मुखर्जी का वहीं तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर का किरदार देखने को मिला था।
नो वन किल्ड जेसिका (07 जनवरी 2011)
जेसिका लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ में रानी ने एक दमदार पत्रकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने जेसिका के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी और इस फिल्म में रानी मुखर्जी के जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस फिल्म के लेखक- निर्देशक राजकुमार गुप्ता थे और इस फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला ने किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, विद्या बालन, सत्यदीप मिश्रा व अन्य की मुख्य भूमिकाएं थी।
कभी अलविदा ना कहना (11 अगस्त 2006)
शादी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अभिषेक बच्चन से शादी करने वाली रानी मुखर्जी को शाहरुख खान से प्यार हो जाता है जिन्होंने प्रीति जिंटा से शादी की है। रानी मुखर्जी का इस फिल्म में काफी चैलेंजिंग किरदार है। उनका ऐसा किरदार है, जिसके साथ सहानुभूति नहीं रहती लेकिन वह कोमलता और विश्वसनीयता के साथ इसे प्रभावी बना देती हैं। ‘कभी अलविदा ना कहना’ में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था।
[ad_2]
Source link