[ad_1]
हाइलाइट्स
इंजमाम उल हक बल्ले से भारतीय फैन पर हमला करने चले थे.
भारतीय फैन के एक कमेंट पर पाकिस्तानी बैटर को आया था गुस्सा.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan), दो ऐसे देश जिनके बीच हर क्षेत्र में प्रतिद्वंदता देखने को मिलती है. लेकिन जब बात आए क्रिकेट की तो टीम के खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. दोनों टीमों की बीच कुछ मुकाबलों में घटनाएं भी देखने को मिली. ऐसी ही एक घटना है जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में पाकिस्तानी बैटर बल्ला लेकर भारतीय फैन का सर फोड़ने चल दिया था.
हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के स्टार बैटर इंजमाम उल हक की, जो एक मुकाबले में भारतीय फैन पर टूट पड़े थे. जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ और खिलाड़ियों ने उन्हें रोका. यह बात साल 1997 में टोरंटो कप के वनडे मैच की है.. इंजमाम की फिटनेस पर अक्सर सवाल खड़े किए जाते थे, वे फील्डिंग में उतने अच्छे नहीं थे. जिसके कारण फैंस उन्हें चिढ़ाते थे. भारत के खिलाफ मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान इंजमाम बाउंड्री लाइन के किनारे खड़े थे, तभी एक फैन ने उन्हें आलू कहकर बुला दिया जो बल्लेबाज के बर्दाश्त के बाहर था. उन्होंने शिव कुमार थिंड नामक फैन पर बल्ला लेकर दौड़े, उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराया.
मैं कितना बर्दाश्त करता- इंजमाम उल हक
पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस में हेड-टेल्स की जगह बोला था ‘बर्ड’, फिर पीटा सर! फिरकी लेना पड़ गया महंगा
मैच के बाद स्टार बैटर ने कहा था, ‘वो शख्स मेरे धर्म, देश और परिवार को गालियां दे रहा था. मैं आखिर कितना बर्दाश्त करता.’ इस घटना के बाद मैच लगभग 45 मिनट तक रुका रहा. भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने फैंस को शांति से बैठने के लिए कहा था. इंजमाम ने वनडे और टेस्ट में अपनी टीम के लिए बड़ा योगदान दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Inzamam ul haq, Team india
FIRST PUBLISHED : March 16, 2023, 17:15 IST
[ad_2]
Source link