Home Breaking News ‘शिव’ की शरण में महबूबा: पूर्व सीएम ने नवग्रह मंदिर के किए दर्शन, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

‘शिव’ की शरण में महबूबा: पूर्व सीएम ने नवग्रह मंदिर के किए दर्शन, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

0
‘शिव’ की शरण में महबूबा: पूर्व सीएम ने नवग्रह मंदिर के किए दर्शन, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

[ad_1]

नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ातीं पूर्व सीएम

नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ातीं पूर्व सीएम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा से पाकिस्तान के साथ बातचीत करने और आतंकियों के हक में बात करने के कारण सुर्खियों में रहने वाली पीडीपी सुप्रिमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बुधवार को पुंछ के एक मंदिर में दर्शन और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का वीडियो सामने आया है। महबूबा मुफ्ती के इस वीडियो को लेकर लोगों ने मिली- जुली प्रतिक्रिया दी है।

 

कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया है तो कुछ लोगों का कहना है कि महबूबा मुफ्ती केवल जनता के बीच धार्मिक खाई बनाने के लिए अपने भाषणों में हिन्दू मुस्लिम की बात करती हैं।

 ।  

जानकारी के अनुसार पुंछ दौरे के दोरान पावस लोटने के पहले बिना किसी को सूचित किए पीडीपी सुप्रिमो भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब स्थित गांव देरियां में पीडीपी के पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा द्धारा बनाए गए भव्य मंदिर नवग्रह मंदिर देखने पहुंची। मंदिर समीति के प्रमुख यशपाल शर्मा के छोटे सुपुत्र उदेश पाल एंव उनके साथियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पूरे मंदिर में घुमाया और मंदिर के दर्शन कराए।

महबूबा मुफ्ती खुद ही जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने लगीं। महबूबा मुफ्ती के नवग्रह मंदिर दर्शन का वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बना लिया   जो वायरल हो रहा है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here