Home Breaking News Ateeq Ahmed: अतीक अहमद गैंग का सहयोगी मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम, MP भागने की फिराक में था

Ateeq Ahmed: अतीक अहमद गैंग का सहयोगी मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम, MP भागने की फिराक में था

0
Ateeq Ahmed: अतीक अहमद गैंग का सहयोगी मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम, MP भागने की फिराक में था

[ad_1]

गोली से घायल आरोपी

गोली से घायल आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद गैंग के सहयोगी और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज के फूफा को बांदा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। व्यापारी से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के केस में फरार चल रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बाईपास के पास एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर के मर्दननाका निवासी वहीद अहमद (45) पुत्र शहीद को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी वहीद ने पुलिस पर फायर किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। आरोपी मध्य प्रदेश सीमा में घुसने की फिराक में था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here