Home Sports IND vs AUS: 22 मार्च तक हो जाएगा फैसला, वर्ल्ड कप में कौन-किस पर पड़ेगा भारी? देखें वनडे रिकॉर्ड्स की लिस्ट

IND vs AUS: 22 मार्च तक हो जाएगा फैसला, वर्ल्ड कप में कौन-किस पर पड़ेगा भारी? देखें वनडे रिकॉर्ड्स की लिस्ट

0
IND vs AUS: 22 मार्च तक हो जाएगा फैसला, वर्ल्ड कप में कौन-किस पर पड़ेगा भारी? देखें वनडे रिकॉर्ड्स की लिस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 17 मार्च को होगा.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पांच वनडे सीरीज जीती हैं.

नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को 4 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दे दी है. अब टीम इंडिया कंगारू टीम को वनडे सीरीज में टक्कर देगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी. रिकॉर्ड्स की बात करें तो यहां मामला टेस्ट सीरीज जैसा नहीं है. भारत ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाया हुआ है. लेकिन वनडे में भारत को घर में भी ऑस्ट्रेलिया ने कांटे की टक्कर दी है.

वनडे मुकाबलों में भारतीय जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड्स की बात करें तो मेहमानों के नाम पांच वनडे सीरीज हैं. इतनी ही सीरीज में भारत ने भी जीत दर्ज की है. 2010-20 सीजन में आखिरी बार दोनों टीमें भारत में आमने-सामने हुईं थीं. उस दौरान टीम इंडिया ने सीरीज को जीता था. उससे पहले 2018-19 में पांच वनडे की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 3-2 से मात दी थी. ऐसे में इस सीरीज में टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को परखना चाहेगी.

भारत में होगा वर्ल्ड कप

इस साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के हाथों में होगी. जिसके चलते इस सीरीज में अंदाजा लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट में दोनों में से कौन सी टीम किस पर भारी पड़ सकती है. दोनों टीमों के बीच कुल वनडे मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है. अभी तक दोनों टीमों के बीच 143 वनडे खेले गए हैं जिसमें से 80 मैच कंगारू टीम के नाम हैं, जबकि 53 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं.

पाकिस्तानी कप्तान ने टॉस में हेड-टेल्स की जगह बोला था ‘बर्ड’, फिर पीटा सर! फिरकी लेना पड़ गया महंगा

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (पहले वनडे से बाहर) (कप्तान) , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल.

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, जोश, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here