Home Breaking News Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को डिजाइनर ने की एक करोड़ रिश्वत की पेशकश, दर्ज हुई एफआईआर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को डिजाइनर ने की एक करोड़ रिश्वत की पेशकश, दर्ज हुई एफआईआर

0
Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को डिजाइनर ने की एक करोड़ रिश्वत की पेशकश, दर्ज हुई एफआईआर

[ad_1]

देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस
– फोटो : Instagram/amruta.fadnavis

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक डिजाइनर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अमृता फडणवीस का आरोप है कि डिजाइनर अनिक्षा ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खत्म करने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ये भी आरोप लगाया गया है कि डिजाइनर के पिता ने अमृता फडणवीस को साजिश के तहत फंसाने की धमकी भी दी है। 

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता फडणवीस ने बीती 20 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में फडणवीस ने बताया कि अनिक्षा एक ज्वैलरी और फुटवियर डिजाइनर है और एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। अमृता फडणवीस ने बताया कि अनिक्षा ने उनसे, उसके उत्पादों का सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रचार करने की अपील की थी। इसके बाद दोनों की कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुलाकात हुई। 

ये भी पढ़ें- एकनाथ खडसे बोले: मैंने फडणवीस को महाराष्ट्र BJP चीफ बनाने का किया था विरोध, गोपीनाथ मुंडे को भूले भाजपा नेता



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here