Home Breaking News Missiles: इंडोनेशिया के साथ 160 करोड़ रुपये के मिसाइल सौदे पर भारतीय कंपनी की नजर, इस साल डील होने की उम्मीद

Missiles: इंडोनेशिया के साथ 160 करोड़ रुपये के मिसाइल सौदे पर भारतीय कंपनी की नजर, इस साल डील होने की उम्मीद

0
Missiles: इंडोनेशिया के साथ 160 करोड़ रुपये के मिसाइल सौदे पर भारतीय कंपनी की नजर, इस साल डील होने की उम्मीद

[ad_1]

ब्रह्मोस मिसाइल फाइल फोटो

ब्रह्मोस मिसाइल फाइल फोटो
– फोटो : Brahmos Aerospace

विस्तार

भारत स्थित रक्षा कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने इस साल इंडोनेशिया के साथ कम से कम 20 करोड़ डॉलर (लगभग 160 करोड़ रुपये) के सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सौदे के पूरा होने की उम्मीद जताई है। कंपनी की सीईओ अतुल डी राणे ने बुधवार को कहा कि कंपनी दक्षिणपूर्वी एशिया में अपना विस्तार करना चाहती है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

राणे ने कहा कि 20 से 35 करोड़ डॉलर के सौदे को लेकर इंडोनेशिया के साथ बातचीत अग्रिम चरण में है। इसके तहत तट से दागी जा सकने वाली मिसाइल और इसके युद्धपोत पर तैनात किए जाने वाले संस्करण की आपूर्ति की जाएगी। राणे ने कहा, बातचीत के लिए कंपनी की एक टीम जकार्ता में है। इस साल सौदा हो जाने की उम्मीद है। इंडोनेशिया के सशस्त्र बलों ने सौदे में विशेष रुचि दिखाई है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो के प्रवक्ता ने बुधवार को इस पर तत्काल टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया और कहा कि उन्हें पहले सूचना की जांच करने होगी। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here