Home Sports सचिन तेंदुलकर ने 4 दिन तक काटे विदेशी रेस्टोरेंट के लगाए चक्कर, दोस्त को ले जाते थे साथ, बरसों बाद खुला राज!

सचिन तेंदुलकर ने 4 दिन तक काटे विदेशी रेस्टोरेंट के लगाए चक्कर, दोस्त को ले जाते थे साथ, बरसों बाद खुला राज!

0
सचिन तेंदुलकर ने 4 दिन तक काटे विदेशी रेस्टोरेंट के लगाए चक्कर, दोस्त को ले जाते थे साथ, बरसों बाद खुला राज!

[ad_1]

हाइलाइट्स

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक रेस्टोरेंट के चक्कर लगाए थे
अजीत अगरकर को भी सचिन तेंदुलकर अपने साथ ले जाया करते थे.

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया पर दो दशक से भी ज्यादा तक राज करने वाले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में एक दौरे पर खास रेस्टोरेंट के चक्कर काटे थे. सिडनी टेस्ट मैच से पहले जो वहां एक बार गए तो अगले कुछ दिनों तक उसी जगह जाते रहे और साथ में अजीत अगरकर को भी ले जाया करते थे. इसके पीछे की कहानी काफी सालों के बाद उन्होंने खुद ही सुनाई थी.

सचिन तेंदुलकर ने किस्सा सुनाया था कि साल 2004 में कैसे उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे तो अंधविश्वास पैदा हो गया था. पाकिस्तान के मुल्तान में 194 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद से सचिन लगातार फ्लॉप हो रहे थे और सिडनी में सीधा दोहरा शतक जमाने के साथ इस खराब दौर से बाहर निकले थे. इस डबल सेंचुरी की कहानी सचिन ने सुनाई की कैसे उनको लगा था कि एक होटल में जाकर खाना खाना उनके लिए लक लेकर आया है और उनको उसी होटल में जाकर फिर से उसी खाने को खाना चाहिए.

सचिन ने बताया, मैं 30-40 रन बनाने के बाद लगातार आउट होता जा रहा था. सिडनी में हम एक मैच खेल रहे थे और उससे पहले हमने एक मलेशियन रेस्टोरेंट में चले गए. मेरे साथ परिवार से सभी सदस्य थे दोस्त अजीत अगरकर भी थे. अगले दिन मैं जब खेलने उतरा तो 73 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटा. मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ कि 30 रन को पार कर मैंने अर्धशतक बनाकर नॉट आउट हूं, मुझे ख्याल आया कि ये इस जगह खाना खाने से हुआ है तो उस रूटीन को नहीं तोड़ना चाहिए.

मैंने अपने साथी अजीत अगरकर को बुलाया और कहा चलो उसी होटल में जाएंगे और फिर से वही खाना ऑर्डर करके खाएंगे. होटल पहुंचा और वहां के बेटर ने मुझे पहचान लिया. मैंने कहा जो हमने कल ऑर्डर किया था वही खाना ले आईए, खाना काफी पसंद आया हमें. खाना खाकर लौटा और अगले दिन मैं दोहरा शतक जमाकर नाबाद लौटा तो शाम को फिर से अजीत को बुलाया. मैंने कहा सॉरी यार लेकिन हम उसी जगह जाएंगे और वही खाना फिर से खाएंगे.

भारत ने 2004 में खेले गए इस सिडनी टेस्ट के ड्रॉ किया था. सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी में 241 रन की नाबाद पारी खेली थी. भारत ने पहली पारी 7 विकेट पर 705 रन बनाकर घोषित की थी. दूसरी पारी में 211 रन बनाकर पारी घोषित किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाए.

Tags: Ajit Agarkar, India vs Australia, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here