Home Breaking News स्वरा-फहाद के रिसेप्शन में पहुंचे शशि थरूर और जया, मुस्कुराते हुए दिखे संसद में भिड़ने वाले नेता

स्वरा-फहाद के रिसेप्शन में पहुंचे शशि थरूर और जया, मुस्कुराते हुए दिखे संसद में भिड़ने वाले नेता

0
स्वरा-फहाद के रिसेप्शन में पहुंचे शशि थरूर और जया, मुस्कुराते हुए दिखे संसद में भिड़ने वाले नेता

[ad_1]

एक्ट्रेस जया बच्चन को हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुईं थी। वहीं, अब शादी के रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन के साथ सीढ़ियों से उतरते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर से भी बातचीत की है। 

 

जया बच्चन और शशि थरूर ने मिलाया हाथ

जया बच्चन और शशि थरूर एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने एक दूसरे से कुछ बातें भी की थी। रिसेप्शन पार्टी के मौके पर जया बच्चन ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था और पीले रंग की सलवार के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। साथ ही उन्होंने हील्स और मास्क भी लगाया हुआ था। वीडियो के अन्य सेगमेंट में जया के साथ स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर भी नजर आ रही हैं। इरा और डेरेक के साथ जया बच्चन मुस्कुराते हुए नजर आईं है। 

Sara Ali Khan : सारा अली खान पहुंचीं पंजाब, सड़क किनारे खाए पराठे और ऑटो में किया सफर

राहुल गांधी ने भी की शिरकत

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया गया था और इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राहुल ने स्वरा-फहाद और उनके परिवार के सदस्यों के साथ खड़े होकर पैपराजी के लिए पोज दिए थे। उन्हें स्वरा की मां के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया था। रिसेप्शन के दौरान एक्ट्रेस ने गुलाबी और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, तो वहीं फहाद ने क्रीम रंग की शेरवानी और सफेद पायजामा पहना हुआ था। 

जग्गेश ने यूं तय किया अभिनेता से नेता बनने का सफर

इन फिल्मों में नजर आएंगी स्वरा और जया

स्वरा को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म जहां चार यार (2022) में देखा गया था। फिल्म में मेहर विज, पूजा चोपड़ा और शिखा तलसानिया ने भी अभिनय किया था। स्वरा अगली बार फीचर फिल्म मिसेज फलानी में नजर आएंगी। वहीं, जया बच्चन आने वाली रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Rocket Boys 2 Review:  सियासी भंवर में उलझे दिग्गज वैज्ञानिकों की कहानी, इंदिरा के फोकस में आते ही उतरा असर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here