Home Breaking News JP Nadda: ‘राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का हिस्सा’, जेपी नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे भारत का अपमान

JP Nadda: ‘राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का हिस्सा’, जेपी नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे भारत का अपमान

0
JP Nadda: ‘राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का हिस्सा’, जेपी नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे भारत का अपमान

[ad_1]

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
– फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। देश द्वारा कई बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। जब देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। 

नड्डा बोले- विदेशी धरती पर कर रहे देश का अपमान

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी 130 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रहे हैं। यह गद्दारों को मजबूत करना नहीं है तो क्या है? राहुल गांधी विदेशी धरती पर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जेपी नड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी अन्य देशों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपकी मंशा क्या है?

ये भी पढ़ें- फिर विवादों में राहुल गांधी: लंदन में पाकिस्तान से की थी भारत की तुलना, US जाकर असहिष्णुता का मुद्दा उठाया



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here