Home Breaking News Navjot Sidhu: एक अप्रैल को रिहा हो सकते नवजोत सिंह सिद्धू, समर्थकों में उत्साह, स्वागत की तैयारियों में जुटे

Navjot Sidhu: एक अप्रैल को रिहा हो सकते नवजोत सिंह सिद्धू, समर्थकों में उत्साह, स्वागत की तैयारियों में जुटे

0
Navjot Sidhu: एक अप्रैल को रिहा हो सकते नवजोत सिंह सिद्धू, समर्थकों में उत्साह, स्वागत की तैयारियों में जुटे

[ad_1]

नवजोत सिंह सिद्धू।

नवजोत सिंह सिद्धू।
– फोटो : instagram: Navjot Singh Sidhu

विस्तार

रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की एक अप्रैल को रिहा होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है लेकिन सिद्धू के बेहद करीबी जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली ने इसकी पुष्टि की और कहा कि स्वागत की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

जुलूस की शक्ल में सिद्धू को जेल से रिहा होने के बाद पटियाला में उनकी कोठी तक लाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत किया जाएगा। जहां लंगर भी लगाया जाएगा। गौरतलब है कि रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने 20 मई को पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

लेकिन अब तक की सजा में सिद्धू ने एक बार भी पैरोल नहीं ली। माहिरों के मुताबिक नशा तस्करी एवं अन्य संगीन अपराधों में बंद कैदियों को छोड़कर बाकी सभी को जेल में मिले उनके काम में प्रदर्शन व आचरण के आधार पर एक महीने में चार से पांच दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुट्टियों का भी कैदी को लाभ मिलता है। ऐसे में अनुमान है कि सिद्धू इस छूट का लाभ लेकर एक अप्रैल को जेल से रिहा हो सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here