[ad_1]

Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने किया सरेंडर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
केंद्रीय कारागार में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की बैरक की शुक्रवार को तलाशी ली गई। इस दौरान जांच टीम ने अली से कई सवाल पूछे। जिसका उसने बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान उसके चेहरे में शिकन नहीं दिखाई दी। केवल उसने बैरक में अकेले रहने को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े कई सवाल उससे पूछे गए, जिसे वह टालता रहा।
एडीएम सिटी, डीसीपी यमुनानगर, एसीपी करछना जब अली की बैरक में पहुंचे, तो वहां मौजूद बंदी रक्षक ने उसकी बैरक का ताला खोला। बैरक में टहल रहे अली से टीम ने पहले उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी पांच लाख के इनामी असद के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि वह पढ़ने में काफी तेज है और वह ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी से ऑन लाइन पढ़ाई कर रहा है। बताया कि वह अपराधिक संगत में नहीं था और वह पांच भाइयों में सबसे तेज है। पासपोर्ट न मिलने से वह बाहर नहीं जा सका था। उसने नेपाल में पकड़े गए क्यूम अंसारी के बारे में भी बताया कि वह उसके अब्बू के काफी खास है।
[ad_2]
Source link