Home Breaking News Remote Working: कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को वापस लेने का मन बना रहीं, दफ्तर से काम करने को दिया जा रहा बढ़ावा

Remote Working: कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को वापस लेने का मन बना रहीं, दफ्तर से काम करने को दिया जा रहा बढ़ावा

0
Remote Working: कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को वापस लेने का मन बना रहीं, दफ्तर से काम करने को दिया जा रहा बढ़ावा

[ad_1]

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक
– फोटो : iStock

विस्तार

मेटा प्लेटफॉर्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग अब कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वे ऑफिस पहुंचकर सहकर्मियों के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलकर काम करने के अधिक अवसर खोजें।

मेटा नवीनतम हाई-प्रोफाइल कंपनी है जो उदार वर्क-फ्रॉम-होम नीतियों को वापस लेने का मन बना रही है। कंपनी 2023 में अपने कर्मचारियों को दफ्तर वापस बुलाने की तैयारी कर रही है। अमेजन, स्टारबक्स और वॉल्ट डिज्नी जैसी कंपनियां भी वर्क फ्रॉम की नीति को वापस लेना चाहती है।

कंपनियों के मन में वर्क फ्रॉम होम समाप्त करने की धारणा ऐसे समय में आई है जब महामारी के बाद के वर्षों में अमेरिका में ऑफिस पहुंचकर काम करने वालों की संख्या 50% तक पहुंच हुई। जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के जेमी डिमोन जैसे सीईओ अब वर्क फ्रॉम होम को अस्वीकार कर रहे हैं। डिमोन ने हाल ही में कहा कि घर से काम करना प्रबंधकों या युवा कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है। 

इस साल की रिटर्न-टू-ऑफिस नीतियां गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, मॉर्गन स्टेनली, एपल और पेलोटन इंटरएक्टिव इंक जैसे 2022 के उस कदम से प्रेरित हैं जब इन कंपनियों ने अपने कर्मियों को कम से कम तीन दिन से काम करने को कहा था।

माना जा रहा है कि इन कंपनियों ने कर्मियों को व्यक्तिगत रूप से काम को बढ़ावा देने के लिए वर्क फ्रॉम होम को समाप्त करने का फैसला किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here