Home Breaking News Umesh Murder: अतीक ने गुर्गे से कहा था- ‘उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे, नहीं तो उसके साथ तुम्हें भी मरवा देंगे’

Umesh Murder: अतीक ने गुर्गे से कहा था- ‘उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे, नहीं तो उसके साथ तुम्हें भी मरवा देंगे’

0
Umesh Murder: अतीक ने गुर्गे से कहा था- ‘उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे, नहीं तो उसके साथ तुम्हें भी मरवा देंगे’

[ad_1]

Umesh Pal Hatyakand

Umesh Pal Hatyakand
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद ने देवरिया जेल में कभी अपने ही गुर्गे रहे जैद की पिटाई के बाद धमकी दी थी कि जिस दिन उमेश पाल को मरवाऊंगा, 15 दिन नेशनल टीवी पर यही चलेगा। उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे। नहीं किया तो उसी के साथ तुमको भी मरवा देंगे। 

जैद ने देवरिया जेल में पिटाई के कुछ दिन बाद जब अतीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो उसने उमेश पाल का भी जिक्र किया था। एफआईआर का वह हिस्सा अब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि अतीक 2019 से उमेश की हत्या की साजिश रच रहा था।

कभी अतीक के बेहद खास रहे आबिद प्रधान का दामाद जैद, अतीक अहमद की सरपरस्ती में कुछ ही सालों में करोड़ों में खेलने लगा था। धूमनगंज, मरियाडीह, असरौली, एयरपोर्ट के आस पास के इलाकों के साथ बम्हरौली में जितनी जमीनों की खरीद फरोख्त होती, जैद हर जगह हस्तक्षेप करता। 

प्लॉटिंग के साथ साथ वह गुंडा टैक्स भी वसूलने लगा था। बम्हरौली एक जमीन को लेकर जैद और अतीक के किसी करीबी के बीच ठन गई। अतीक ने अपने लोगों से जैद को कहलवाया कि वह विश्नापुर वाली जमीन पर अपना दावा छोड़ दे लेकिन, जैद नहीं माना। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here