[ad_1]

अंकित की हत्या के बाद बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क खानपुर जप्ती गांव मार्ग स्थित नशा मुक्ति केंद्र संचालक अपने चार स्टाफ के साथ अंकित बत्रा (45) को मर नहीं गया। मौत होने के बाद आरोपी स्टाफ के साथ मौके से फरार हो गया।
केंद्र में अन्य मरीजों ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियो ने उनके गुप्तांग में पेट्रोल भी डाला था। पीएम रिपोर्ट में अंकित के शरीर पर चोट के 11 निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने संचालक विपिन ठाकुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अंकित की हत्या के बाद से आरोपी फरार है। अंकित के रेलवे से सेवानिवृत पिता अर्जुनदास ने बताया कि उनका बेटा अंकित नशे का आदी उन्हें गूगल से खानपुर गांव मार्ग स्थित नशा मुक्ति केंद्र की जानकारी हुई थी।
उन्होंने एक दिसंबर 2022 को अपने बेटे को भर्ती कराया था। इसके बाद उन्होंने छह फरवरी को अंकित को बाहर निकाल लिया। इसके बाद बुधवार को उनका बेटा फिर से नशा करके आया और नशा मुक्ति केंद्र के संचालक से फोन पर बात करने लगा।
[ad_2]
Source link