Home Breaking News मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के आगे शेर की तरह दहाड़ी TJMM, ‘ज्विगाटो’ का ऐसा रहा हाल

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के आगे शेर की तरह दहाड़ी TJMM, ‘ज्विगाटो’ का ऐसा रहा हाल

0
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के आगे शेर की तरह दहाड़ी TJMM, ‘ज्विगाटो’ का ऐसा रहा हाल

[ad_1]

बीता शुक्रवार सभी सिने प्रेमियों के लिए काफी खास रहा है। दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ जहां छोटे पर्दे पर सबको गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा बड़े पर्दे के हीरो बन ‘ज्विगाटो’ लेकर आए, वहीं दूसरी तरफ लंबे समय बाद रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। पिछले 10 दिन से लगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की…



तू झूठी मैं मक्कार

‘तू झूठी मैं मक्कार’ सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। रणबीर और श्रद्धा की लव स्टोरी दिखाने वाली यह फिल्म लोगों को लुभाने में कामयाब रही है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने से महज एक कदम दूर है। जी हां, लोगों से मिले प्यार का ही नतीजा है कि यह फिल्म 10 दिनों में ही अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है। लगभग 95 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने 10वें दिन 3.50 करोड़ का कोराबार किया। इसके बाद इसके कुल कलेक्शन 96.01 करोड़ रुपये हो गया है।


दिन कमाई (करोड़ों में)
पहला दिन 15.73
दूसरा दिन 10.34
तीसरा दिन 10.52
चौथा दिन 16.57
पांचवा दिन 17.08
छठवां दिन 6.05
सातवा दिन 6.02
आठवा दिन 5.60
नौवा दिन  4.70
10वां दिन 3.50 
कुल कलेक्शन 96.01


मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

सच्ची घटना पर आधारित ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी ने ‘बंटी और बब्ली’ के बाद पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में वह एक मां भूमिका अदा करती नजर आई हैं। रानी मुखर्जी की फिल्म को समीक्षकों से लेकर सितारे तक सभी सराह रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ का बिजनेस किया है, जो संतोषजनक है।  


ज्विगाटो

टीवी के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अब बड़ी स्क्रीन पर भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता अपनी नई फिल्म के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए लौट आए हैं। हंसी-ठिठोली छोड़कर एक सीरियस मुद्दे पर फिल्म बनाने वाले कपिल शर्मा को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। लोगों के बीच जितनी कपिल शर्मा की पॉपुलरिटी होने के बावजूद ‘ज्विगाटो’ ने पहले दिन ंहज 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो काफी निराषाजनक है।

Salman Khan: सलमान खान को पांच साल से मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई, बोला- यही है जीवन का एकमात्र लक्ष्य


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here