[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय सेनाओं में अभी 9,477 महिलाएं कार्यरत हैं। इनमें थल सेना में 6,993 चिकित्सा कोर, डेंटल कोर और नर्सिंग सेवा की अधिकारी हैं, जबकि 100 अन्य रैंकों पर कार्यरत हैं। तीनों सेनाओं में से संख्या के लिहाज से सबसे कम 748 महिला अधिकारी नौसेना में, जबकि वायुसेना में महिला अफसरों की संख्या 1,636 है।
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद में लिखित जवाब में बताया कि जुलाई 2022 के बैच में एनडीए में सेना के लिए महिला कैडेट ने प्रशिक्षण शुरू किया है। महिलाओं को कर्नल रैंग (चयन ग्रेड) में शामिल करने के लिए छूट दी जाती है। जूनियर कमीशन (जेसीओ) व अन्य रैक के तहत भी 2019 से महिलाओं को शामिल किया जाने लगा है। नौसेना में भी महिलाओं को बिना किसी लैंगिक भेदभाव के जहाजों पर तैनाती, समुद्रपार कार्य, कूटनीतिक नियुक्तियों पर भेजा जा रहा है।
ऑनलाइन दवा बेचने वाली 31 फर्मों को दिया नोटिस
केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने ऑनलाइन दवाएं बेचने वाली 31 फर्मों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इन सभी के खिलाफ औषध एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि जब भी औषधियों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत मिलती है, तो राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण के साथ मामले को उठाया जाता है। इसके अलावा नकली व मिलावटी दवाओं के निर्माण व बिक्री को रोकने के लिए औषध व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री (संशोधन) अधिनियम, 2008 के तहत कुछ अपराधों को संज्ञेय व गैर-जमानती श्रेणी में रखा गया है।
[ad_2]
Source link