[ad_1]
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी पर हमला हुआ। नौशाद सिद्दीकी यहां डीए बढ़ोतरी की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे थे। इस दौरान एक व्यक्ति मंच पर पहुंच गया और विधायक से बहस करने लगा। इस बीच उनसे नौशाद सिद्दीकी को थप्पड़ जड़ दिया। बाद में कोलकाता पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Source link