[ad_1]

ब्रेकिंग न्यूज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमला किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि लंदन स्थित उच्चायोग को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। इस दौरान तिरंगे का अपमान भी किया गया और परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। इसके मद्देनजर भारत में ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया गया है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लंदन में उच्चायोग में प्रदर्शनकारियों भारतीय तिरंगे को उतारने की घटना के संबंध में सरकार ने दिल्ली में ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब किया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की ओर से गई कार्रवाई पर भारत के कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने इसका विरोध दर्ज कराने के लिए रविवार देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना के दौरान ब्रिटिश सुरक्षा पूरी तरह से नदारद थी। सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण जरूरी है। इस दौरान इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति को लेकर भी जवाब मांगा गया। ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति यूके सरकार की उदासीनता को भारत अस्वीकार्य मानता है। इस तरह की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
[ad_2]
Source link