[ad_1]
नई दिल्ली. विशाखापत्तनम वनडे में भारत की टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. मिशेल स्टार्क की आंधी के सामने पूरी भारतीय बैटिंग डगमगा गई. ना रोहित शर्मा चले, ना ही शुभमन गिल. हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बैटर भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे. इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा स्लिप पर स्टीव स्मिथ के हैरतअंगेज कैच की हो रही है. इस कैच को देखकर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का चेहरा भी उतर गया. कमेंट्री कर रहे पूर्व बैटर संजय मांजरेकर ने उसे बॉल ऑफ द सेंचुरी करार दिया. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं.
दरअसल, मैच के दौरान भारत ने 48 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे. उस वक्त एक छोर पर विराट कोहली जमे हुए थे. वहीं, दूरे छोर पर खेलने के लिए उपकप्तान हार्दिक पंड्या मैदान पर आए थे. ऐसे में उम्मीद थी कि उपकप्तान टीम की डूबती नैया को पार लगाने का प्रयास करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. महज एक रन पर ही आउट हो गई. उनका विकेट यूं तो सीन एबोर्ट ने निकाला लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि ये विकेट एबोर्ट से ज्यादा स्टीव स्मिथ का था.
फैशन नहीं, दाढ़ी रखना तो है जसप्रीत बुमराह की मजबूरी, चाह कर भी नहीं हटा सकते, खुद ही बताई वजह
कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ स्लिप में खड़े थे. उन्होंने तीन मीटर लंबी हवाई छलांग लगाकर इस कैच को लपका. गेंद हार्दिक के बल्ले का भारी किनारा लेते हुए चौथे स्लिप से चौके के लिए जा रही थी लेकिन तीसरे स्लिप पर मौजूद स्मिथ ने ऐसा होने नहीं दिया. हैरतअंगेज तरीके से छलांग लगाते हुए स्मिथ ने चौथे स्लिप की कैच को लपक लिया. इस विकेट के बाद पतन के साथ ही भारत ने 49 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए.
Best Catch by Steve Smith#SteveSmith #INDvsAUS #AskStar #SuryakumarYadav #ODIs #NathanEliis #MSDhoni #Dhoni #IPL2023 #HardikPandya #Hardik #ViratKohli #jadeja pic.twitter.com/xsyx2JFOna
— Shreyash Dange (@ShreyashDange5) March 19, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaron Finch, Hardik Pandya, IND vs AUS, India vs Australia, Sanjay Manjrekar, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : March 19, 2023, 16:43 IST
[ad_2]
Source link