[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विशाखापट्टनम वनडे में 10 विकेट से हराया
रोहित शर्मा ने खराब बल्लेबाजी को भारत की हार की बड़ी वजह बताया
नई दिल्ली. इसे कहते हैं कमबैक….विरोधी टीम को पूरी तरह घुटने पर ला देना. वाइजैग में जो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ किया. ऐसा वनडे में दो धाकड़ टीमों के बीच कम ही देखने को मिलता है. मुंबई में हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम वनडे में भारत को मौका ही नहीं दिया. पहले घर में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट किया और फिर 1 घंटे और 66 गेंद में ही मैच खत्म कर दिया. ये भारत की वनडे में गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. ऑस्ट्रेलिया ने 234 गेंद (39 ओवर) रहते ही भारत को विशाखापट्टनम वनडे में 10 विकेट से शिकस्त दी.
ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने 118 रन के टारगेट का पीछा करते हुए तूफानी पारी खेली. मार्श ने 36 गेंद में 66 रन उड़ाए. इस पारी में मार्श ने 6 चौके और इतने ही छक्के ठोके. वहीं, हेड ने 30 गेंद में 51 रन ठोके. अपनी पारी में हेड ने 10 चौके जमाए. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब सीरीज का फैसला चेन्नई में होने वाले तीसरे और निर्णायक मैच में होगा.
हमने खराब बैटिंग की: रोहित
विशाखापट्टनम वनडे के लिए भारत के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई थी. लेकिन, उन्हें वापसी पर ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, “ये हार वाकई निराशाजनक है, इसमें कोई शक नहीं. हम अपनी क्षमता के मुताबिक खेले ही नहीं. हमने हालात को भांपते हुए बल्लेबाजी नहीं की. पिच और कंडीशन को नहीं समझा. हमें शुरू से ही पता था कि 117 रन काफी नहीं होंगे. वैसे, वाइजैग का विकेट 117 रन वाला किसी सूरत में नहीं था. बस, हमने बैटिंग खराब की.”
रोहित-शुभमन-हार्दिक ने दोहराई एक सी गलती, सूर्या की भी नहीं चली, जानें भारत की हार की 5 वजह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में सबसे बुरा हाल, 6 साल बाद रोहित को झेलनी पड़ी मायूसी, पहली बार हुआ ऐसा
रोहित शर्मा ने कहा कि हमने शुभमन गिल का विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया था. इसके बाद मैंने और विराट कोहली ने तेजी से 30-35 रन बना लिए थे. लेकिन फिर मैंने आउट हो गया और हमने लगातार दो विकेट गंवाए. इससे हम बैकफुट पर आ गए थे. ऐसे हालात से वापसी करना मुश्किल होता है. आज का दिन हमारे लिए नहीं था.
रोहित ने आगे कहा, “मिचेल स्टार्क क्वालिटी गेंदबाज हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के लिए नई गेंद से सालों से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. वो अपनी ताकत के मुताबिक गेंदबाजी करते रहे और हम स्टार्क में जाल में फंसते गए. ये ऐसी बात है, जिसे हमें समझना होगा और कंडीशंस के मुताबिक खेलना होगा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Mitchell Starc, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : March 19, 2023, 18:33 IST
[ad_2]
Source link