[ad_1]
हाइलाइट्स
कहा जा रहा है कि IPL 2023 धोनी का अंतिम सीजन होने वाला है.
हालांकि, धोनी या CSK की तरफ से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अगले तीन-चार सीजन तक खेल सकते हैं. आईपीएल के अलावा कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद धोनी ने खुद को बेहद फिट रखा है. उन्होंने 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा की और तब से वह केवल आईपीएल में खेल रहे हैं. वॉटसन ने तीन सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और 2018 की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
शेन वॉटसन ने कहा कि उन्होंने सुना है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी हो सकता है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज अगले तीन-चार साल तक खेलने के लिए काफी फिट है. वॉटसन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ”मैंने सुना है कि यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल है, लेकिन मुझे नहीं लगता. एमएस धोनी अगले तीन से चार साल तक खेलना जारी रख सकते हैं. वह अभी भी बहुत फिट है और उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग वास्तव में अच्छी है.”
जसप्रीत बुमराह के भविष्य को लेकर रोहित शर्मा ने कर दी ऐसी बात, फैन्स हो सकते हैं नाराज
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को चार खिताब जिताए हैं. दुनिया भर में बड़े पैमाने पर उनके फैंस हैं, लेकिन चेन्नई में लोग धोनी को काफी ज्यादा मानते हैं. सीएसके के प्रशंसक उन्हें प्यार से थाला कहकर बुलाते हैं. वॉटसन ने उन प्वॉइंट्स के बारे में भी बात की, जो धोनी को इतना अच्छा नेता बनाते हैं. उन्होंने सीएसके की सफलता के लिए 41 वर्षीय धोनी को ही श्रेय दिया.
शेन वॉटसन ने कहा, ”उनका नेतृत्व कुछ ऐसा है, जो उनके खेल जितना ही अच्छा है. उनकी फिटनेस और खेल को समझने की क्षमता उन्हें एक अच्छा नेता बनाती है. मैदान पर उनका हुनर लाजवाब है. वह सीएसके के सफल होने के मुख्य कारणों में से एक हैं.”
अनुभवी ऑलराउंडर ने उस घटना को याद किया, जब दो साल के प्रतिबंध के बाद सीएसके के आईपीएल में लौटने के बाद टीम समारोह के दौरान धोनी भावुक हो गए थे. वॉटसन ने बताया, ”एक पल था, जब एमएस धोनी उठे और हमारे पहले टीम समारोह में बोले. आप देख सकते हैं कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है, वह इस बात को लेकर भावुक हो गए कि सीएसके के लिए वापस आना उनके लिए कितना मायने रखता है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Shane Watson
FIRST PUBLISHED : March 20, 2023, 12:03 IST
[ad_2]
Source link