[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया
सिलहट में हुए दूसरे वनडे में 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन ठोके
मुश्फिकुर रहीम ने 60 गेंद में 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रन बनाए
नई दिल्ली. भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप होना है. सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी है. बांग्लादेश भी इसमें से एक है. पिछले साल भारत को घरेलू वनडे सीरीज में हराने के बाद से बांग्लादेश फिलहाल, आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही. पहले वनडे में रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश ने सिलहट में खेले जा रहे दूसरे मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की है.
बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन ठोके हैं. ये वनडे में बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है. बांग्लादेश ने 48 घंटे के अंदर ही वनडे के अपने सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बांग्लादेश ने सिलहट में हुए पहले वनडे में आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट पर 338 रन बनाए थे और अब दूसरे वनडे में 349 रन ठोक डाले.
बांग्लादेश के लिए दूसरे वनडे में मुश्फिकुर रहीम ने शानदार शतक ठोका. रहीम ने महज 60 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया. ये भी रिकॉर्ड है. मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बैटर बन गए. उन्होंने बांग्लादेश की पारी की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया. इससे पहले, बांग्लादेश की तरफ से वनडे में सबसे तेज सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम था. उन्होंने 2009 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 63 गेंद में सैकड़ा पूरा किया था.
रहीम ने 14 चौके और 2 छक्के जड़े
मुश्फिकुर रहीम ने 100 रन की अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के उड़ाए. यानी 16 गेंद में ही उन्होंने 68 रन ठोक डाले. रहीम आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 34वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. उस समय बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन था. रहीम ने आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी और महज 33 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए. इसके बाद तो वो और खुलकर खेलने लगे और अगले 50 रन 27 गेंद में ही पूरे करते हुए शतक जड़ दिया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया.
बचपन में पिता को खोया, फिर चोट से करियर बेपटरी हुआ, WPL में की सबकी छुट्टी, अब टीम इंडिया की तैयारी
बांग्लादेश की तरफ से दो और बल्लेबाजों नजमुल हुसैन शंटो (73) और लिटन दास (70) ने अर्धशतक जड़े. बांग्लादेश की पारी में 31 चौके और 8 छक्के लगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, Ireland, Mushfiqur Rahim, Shakib Al Hasan
FIRST PUBLISHED : March 20, 2023, 19:20 IST
[ad_2]
Source link