Home Breaking News Japan PM India Visit: जापानी प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

Japan PM India Visit: जापानी प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

0
Japan PM India Visit: जापानी प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

[ad_1]

पीएम मोदी के साथ जापान के प्रधानमंत्री

पीएम मोदी के साथ जापान के प्रधानमंत्री
– फोटो : ANI

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इससे पहले सोमवार सुबह जापानी प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे। जापानी प्रधानमंत्री के दौरे का उद्देश्य भारत और जापान के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश और उच्च तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। फुमियो किशिदा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 और जापान की अध्यक्षता में होने वाली जी7 की बैठकों की प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत होगी। 

चीन की चुनौती से निपटने पर फोकस

जापान के प्रधानमंत्री भारत में करीब 27 घंटे बिताएंगे। प्रधानमंत्री मोदी से बैठक के बाद वह एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे, जहां वह अपने संबोधन में मुक्त हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करेंगे।  बता दें कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन अपनी ताकत लगातार बढ़ा रहा है। यही वजह है कि भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने क्वाड बनाकर चीन की चुनौती से निपटने की योजना बनाई है। किशिदा मुक्त हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए भारत की बढ़ती भूमिका पर भी वह अपने विचार रखेंगे। मुक्त हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए भारत और जापान के बीच पेट्रोलिंग बढ़ाने, मेरीटाइम कानूनों का पालन कराने की क्षमता बढ़ाने, साइबर सुरक्षा, डिजिटल और हरित ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- International News: हिंद-प्रशांत में संतुलन के लिए भारत से रिश्तों पर निवेश कर रहा US, चीन-दलाई लामा पर कानून



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here