Home Breaking News MI vs RCB Live: 78 पर बैंगलोर को चौथा झटका, कनिका 12 रन बनाकर आउट, अमेलिया को तीसरी सफलता

MI vs RCB Live: 78 पर बैंगलोर को चौथा झटका, कनिका 12 रन बनाकर आउट, अमेलिया को तीसरी सफलता

0
MI vs RCB Live: 78 पर बैंगलोर को चौथा झटका, कनिका 12 रन बनाकर आउट, अमेलिया को तीसरी सफलता

[ad_1]

04:31 PM, 21-Mar-2023

Live Score RCB vs MI: पेरी-कनिका क्रीज पर

14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल कनिका अहुजा 10 गेंदों में 11 रन और एलिस पेरी 34 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुंबई के लिए अमेलिया कर दो विकेट ले चुकी हैं।

04:20 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: बैंगलोर को तीसरा झटका

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिस पेरी और कनिका अहुजा क्रीज पर हैं। 11वें ओवर में अमेलिया कर ने हीथर नाइट को इस्सी वोंग के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 12 रन बना सकीं। अमेलिया ने इससे पहले कप्तान मंधाना को आउट किया था।

04:13 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: एलिस पेरी-नाइट क्रीज पर

नौ ओवर के बाद बैंगलोर ने दो विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिस पेरी 19 गेंदों में 11 रन और हीथर नाइट आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान स्मृति मंधाना 24 रन और सोफी डिवाइन खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं।

03:58 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: स्मृति मंधाना आउट

बैंगलरो की कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें अमेलिया कर ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में मंधाना ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल एलिस पेरी और हीथर नाइट क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 37 रन है।

03:54 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: मंधाना-पेरी ने संभाली पारी

पांच ओवर के बाद बैंगलोर ने एक विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिस पेरी छह रन और कप्तान स्मृति मंधाना 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सोफी डिवाइन खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। वह रन आउट हुईं।

03:35 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: बैंगलोर को पहला झटका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले ही ओवर में झटका लगा। नेट सीवर ब्रंट के ओवर की दूसरी गेंद पर रन लेने के लिए गलत कॉल के चक्कर में सोफी डिवाइन अपना विकेट गंवा बैठीं। वह दो गेंदों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। एक ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर एक रन है। फिलहाल एलिस पेरी और स्मृति मंधाना क्रीज पर हैं।

03:05 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस।

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

03:02 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: मुंबई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मुंबई का आठवां और लीग स्टेज का आखिरी मैच है। हरमनप्रीत आठवें मैच में जाकर टॉस जीत पाई हैं। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

02:59 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: बैंगलोर की टीम फॉर्म में लौटी

बैंगलोर की टीम फॉर्म में लौट चुकी है। उसने पिछले मैच में गुजरात को नौ विकेट से हराया था। सोफी डिवाइन ने शानदार 99 रन जड़े थे। वहीं, मंधाना ने भी शानदार पारी खेली थी।

02:58 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: मुंबई के लिए अहम मुकाबला

प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद यह मुकाबला मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है। टीम दो मैच हार चुकी है। ऐसे में शीर्ष पर से दिल्ली ने उसे हटा दिया है। मुंबई की टीम अगर यह मैच हारती है तो उसे दूसरे या तीसरे स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज खत्म करना पड़ सकता है।

02:56 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: बैंगलोर और गुजरात बाहर

सोमवार को जीत के साथ यूपी वॉरियर्स ने एक साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बैंगलोर के फिलहाल चार अंक हैं। अगर टीम मुंबई के खिलाफ जीतती है तो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें स्थान पर नहीं रहेगी। हारने पर गुजरात चौथे और बैंगलोर पांचवें स्थान पर रहेगी। 

02:54 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live Score: तीन टीमें तय

दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। हालांकि, इन तीन टीमों के बीच पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर आने की जंग है। शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा। इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। 

02:46 PM, 21-Mar-2023

MI vs RCB Live: 78 पर बैंगलोर को चौथा झटका, कनिका 12 रन बनाकर आउट, अमेलिया को तीसरी सफलता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग के 19वें मैच में स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का सामना हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस से है। प्लेऑफ के लिए तीन टीमों का फैसला पहले ही हो चुका है। ऐसे में इस मैच में बैंगलोर की टीम जीत और सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने उतरेगी। वहीं, मुंबई को पिछले दो मैचों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। ऐसे में टीम जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here