Home Breaking News Uttarakhand Cabinet: प्रदेश की आबकारी नीति मंजूर, एक अप्रैल से सस्ती होगी शराब, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले

Uttarakhand Cabinet: प्रदेश की आबकारी नीति मंजूर, एक अप्रैल से सस्ती होगी शराब, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले

0
Uttarakhand Cabinet: प्रदेश की आबकारी नीति मंजूर, एक अप्रैल से सस्ती होगी शराब, पढ़ें कैबिनेट के अन्य फैसले

[ad_1]

सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश की आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी मिल गई। जिसके बाद अब प्रदेश में देशी-विदेशी शराब सस्ती हो जाएगी। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में शराब तस्करी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में नई आबकारी नीति एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। 

Uttarakhand: यूपी-बिहार में सेवा दे रहे प्रदेश के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

बता दें कि सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई बैठक में तीन प्रस्ताव आए। इसमें पहला प्रस्ताव कोसी और गोला नदी में चलने वाले वाहनों के फिटनेस शुल्क को लेकर था। जिस पर मुख्यमंत्री पूर्व में विचलन से निर्णय ले चुके थे। दूसरा प्रस्ताव एकल आवास के नक्शों के पास करने का था। जबकि तीसरा आबकारी नीति का था। तीनों प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here