Home Breaking News ‘केडी द डेविल’ से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी, यूजर्स बोले- गंगूबाई की कॉपी लग रही हो

‘केडी द डेविल’ से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी, यूजर्स बोले- गंगूबाई की कॉपी लग रही हो

0
‘केडी द डेविल’ से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी, यूजर्स बोले- गंगूबाई की कॉपी लग रही हो

[ad_1]

साउथ सिनेमा अब सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह गया है। दक्षिण इंडस्ट्री की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। फिल्म ‘आरआरआर’ इसका बड़ा उदाहरण है, जिसके नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिला है। दक्षिण सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए तमाम बॉलीवुड सितारे भी अब उस तरफ रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में अब शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है।



अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड पर राज किया है। 90 के दशक की सफल अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब वह साउथ सिनेमा में अपना जादू बिखेरेंगी। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शिल्पा शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है। वह कन्नड़ फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, यह एक्ट्रेस का कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं है। इससे पहले भी वह कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकी हैं। 

Yashpal Sharma: कार्यक्रम में देरी हुई तो आयोजकों पर भड़क गए यशपाल शर्मा, जारी हुआ नई फिल्म ‘छिपकली’ का गाना



शिल्पा शेट्टी ने भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस काफी दमदार लुक में नजर आ रही हैं। वह पोलका डॉट की व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। काला चश्मा लगाकर और हाथ में पर्स थामे उनका स्वैग देखते बन रहा है। इस पोस्ट के साथ शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन लिखा है, ‘गुडी पर्व, चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। नई शुरुआत के इस खास दिन पर मैं आपसे यह साझा करते हुए बेहद खुश हूं कि मैं फिल्म ‘केडी द डेविल’ में सत्यवती का रोल अदा करती नजर आऊंगी।’


शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यूजर्स कमेंट कर शिल्पा शेट्टी को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह! क्या न्यूज मिली है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कन्नड़ इंडस्ट्री में स्वागत है।’ हालांकि, कुछ यूजर्स शिल्पा शेट्टी की आलोचना भी करते नजर आ रहे हैं और उनके लुक को गंगूबाई की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ नया नहीं है क्या करने को? बिल्कुल गंगूबाई की कॉपी लग रही हो।’

Shabana Azmi: फिल्म ‘अर्थ’ के लिए शबाना आजमी ने नहीं ली थी फूटी कौड़ी, महेश भट्ट ने किया खुलासा




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here