[ad_1]
हाइलाइट्स
आईपीएल 2023 की 31 मार्च से होगी शुरुआत
टी20 लीग का विवादों से रहा है गहरा नाता
नई दिल्ली. बात है 2012 की. कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वारियर्स के बीच मैच होना था. पुणे के लिए यह मैच करो या मरो वाला था, क्योंकि हार का मतलब लीग से बाहर होना था. 19 मई को दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ. पूरा जोर लगाने के बाद भी पुणे की टीम कामयाबी हासिल नहीं कर सकी और 34 रन से मैच हार गई. हार का गम पुणे के 2 खिलाड़ियों पर ऐसा चढ़ा कि उन्होंने गजब कारनाम कर डाला. इनमें से एक खिलाड़ी पहले भी काफी चर्चा में रहा था, जिसका जिक्र आगे करेंगे.
आईपीएल 2012 में राहुल शर्मा और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल पुणे वॉरियर्स की टीम में शामिल थे. कोलकाता से मैच हारने के बाद राहुल और वेन पार्नेल एक पार्टी में पहुंचे, जहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दोनों खिलाड़ियों पर रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप था. हालांकि, टेस्ट लेने के बाद राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को छोड़ दिया गया, लेकिन जब दोनों के टेस्ट पॉजिटिव आए तो हंगामा मच गया. राहुल शर्मा और वेन पार्नेल ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें रेव पार्टी की जानकारी नहीं थी. वो जिस पार्टी में शामिल होने गए वह बर्थडे पार्टी थी.
राहुल को टीम मे नहीं मिली जगह
राहुल शर्मा ने भारत के लिए 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले है. इस घटना के बाद राहुल टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक मैच और खेल पाए और उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया. आईपीएल में राहुल पुणे वॉरियर्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयर डेविल्स और डेक्कन चार्जर्स की टीम में भी शामिल रहे हैं.
VIDEO : IPL से पहले शिखर बने ‘सिंघम’, पंजाब के कप्तान ने बॉलर्स की जगह गुंडों की कर दी धुनाई
पिता पर लगा था दाग, बेटे ने मैदान में काटा बवाल, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकल गया दम!
बदला मजहब, मस्जिद में की शादी
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने स्पीड और स्विंग के दम पर कम वक्त में ही अपनी पहचान बना ली थी. पार्नेल को लेकर चर्चा तब और तेज हो गई जब 2011 में उन्होंने अचानक अपना धर्म बदल लिया. 30 जुलाई 2011 को अपने 22वें जन्मदिन पर वेन पार्नेल ने इस्लाम कुबूल कर लिया. तेज गेंदबाज ने अपना नाम वेन डिल्लन पार्नेल से बदलकर वेन वलीद पार्नेल रख लिया. पार्नेल ने 2016 में फैशन ब्लॉगर आएशा बाकर से केपटाउन की एक मस्जिद में निकाह किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL
FIRST PUBLISHED : March 21, 2023, 10:18 IST
[ad_2]
Source link