[ad_1]
हाइलाइट्स
माइंड गेम खेलने में माहिर था पाकिस्तानी बैटर
बॉलर के गुस्सा होते ही बैटर का काम हो जाता आसान
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान मैच में झड़प और तनाव आम बात है. गौतम गंभीर-शाहिद अफरीदी, वीरेंद्र सहवाग-शोएब अख्तर की भिड़ंत से सभी वाकिफ हैं. ये चंद नाम है, पर सिलसिला बहुत लंबा है. ऐसा भी नहीं है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच सिर्फ भिड़ंत ही होती हो. मैदान में इनकी चहुलबाजी के किस्से भी बहुत मशहूर हैं. यह वाकया एक टेस्ट मैच के दौरान का है. भारतीय गेंदबाज दिलीप दोषी की टीम में वापसी हुई थी.
पाकिस्तानी बैटर जावेद मियांदाद को अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता था. वह खिलाड़ियों को उलटी सीधी बातें बोल डिस्टर्ब भी खूब करते थे. एक बार बॉलर का दिमाग भड़का तो फिर मियांदाद की पौ-बारह. इस टेस्ट मैच में भी जावेद ने अपना आजमाया हुआ पैतरा अपनाया.
जब झल्ला गए दिलीप
मैच में बैटिंग के दौरान जावेद मियांदाद बार-बार दिलीप दोषी के पास जाते और उनसे पूछते, होटल में तेरा रूम नंबर क्या है? दिलीप दोषी ने कुछ देर तो इस बात को नजरअंदाज किया, लेकिन आखिरकार उनका सब्र जवाब दे गया. वह झल्लाते हुए बोले, क्यों मेरे रूम नंबर का तुझे क्या करना है? जावेद ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, मुझे तेरे रूम में छक्का मारना है. यह कहकर जावेद मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए.
शाहिद अफरीदी ने की भारत से अपील, ‘आप इंडियन टीम को पाकिस्तान भेजें तो सही, हम…’
ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गए 2 IPL स्टार, जमकर मचा था बवाल, एक ने बदल लिया था धर्म
एक टीवी शो में इस किस्से का जिक्र करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि यह जावेद मियांदाद की काफी चर्चित तरकीब थी. हाालंकि, ज्यादातर खिलाड़ी इसे समझ नहीं पाते और गुस्से में रिएक्ट कर अपना ध्यान भटका लेते थे. जिसका फायदा जावेद उठाते. मैंने दिलीप दोषी को समझाया था कि शांत रहो और अपने खेल पर ध्यान दो. जावेद केवल डिस्टर्ब करने के लिए यह सब कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, Javed Miandad, Sunil gavaskar
FIRST PUBLISHED : March 21, 2023, 13:31 IST
[ad_2]
Source link