[ad_1]

शाहिद अफरीदी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप की मेजबानी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) आमने-सामने है। पीसीबी इस साल होने वाले इस टूर्नामेंट को अपने देश में कराने के पक्ष में है, वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह इसे किसी तटस्थ देश में कराने का बयान दे चुके हैं। ऐसे में दोनों देशों की ओर से काफी बयानबाजी हो चुकी है। कई क्रिकेटर भी इस मामले में बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ समय पहले तक उन्हें भी एक भारतीय की तरफ से धमकी मिली थी, लेकिन उनकी टीम फिर भी भारत गई थी।
[ad_2]
Source link