Home Breaking News BJP Popularity: दुनिया का सबसे अहम राजनीतिक दल है भाजपा, अमेरिकी अखबार WSJ में छपा लेख

BJP Popularity: दुनिया का सबसे अहम राजनीतिक दल है भाजपा, अमेरिकी अखबार WSJ में छपा लेख

0
BJP Popularity: दुनिया का सबसे अहम राजनीतिक दल है भाजपा, अमेरिकी अखबार WSJ में छपा लेख

[ad_1]

अमेरिकी अखबार में भाजपा पर लेख।

अमेरिकी अखबार में भाजपा पर लेख।
– फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा दुनिया का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक दल है। अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में एक ओपिनियन आर्टिकल यानी वैचारिक लेख में ऐसा दावा किया गया है। इस लेख में कहा गया है कि अमेरिकी हितों के लिहाज से दुनिया में भारत की भारतीय जनता पार्टी सबसे अहम विदेशी राजनीतिक पार्टी है। वॉल्टर रसेल मीड की ओर से लिखे गए इस लेख में कहा गया है कि शायद इस पार्टी के बारे में दुनिया में सबसे कम जाना गया है। 

लेख में कहा गया है कि 2014 और 2019 में लगातार जीत के बाद भाजपा 2024  में भी जीत दोहराने की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ भारत भी बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है, जिससे जापान के साथ यह देश हिंद-प्रशांत में अमेरिका की नीति की धुरी बन गया है। लेख में कहा गया कि निकट भविष्य में भाजपा ही भारत में अधिकतर फैसले करेगी और उसकी मदद के बिना अमेरिका के चीन की बढ़ती शक्ति को संतुलित करने के सारे कदम कमजोर ही रहेंगे। 

भाजपा में हर देश के किसी न किसी दल का गुण

लेखक मीड ने कहा कि भाजपा को दुनिया में काफी कम जाना जाता है, क्योंकि इसके उत्थान से जुड़े राजनीतिक और सांस्कृति इतिहास से अधिकतर गैर-भारतीय अनभिज्ञ ही रहे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह ही भाजपा पश्चिमी उदारवाद के कई विचारों को नकारती है, जबकि आधुनिकता के दूसरे अहम पैमानों को अपनाती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह भाजपा एक अरब से भी ज्यादा आबादी वाले देश को वैश्विक महाशक्ति बनाना चाहती है। इस्राइल की लिकुड पार्टी की तरह भाजपा बाजार-समर्थक आर्थिक नजरिया रखती है, लेकिन लोकप्रिय और पारंपरिक मूल्यों के साथ। फिर चाहे इससे भाजपा को उन लोगों की नाराजगी झेलनी पड़े, जो उसकी नीतियों का समर्थन नहीं करते या जो पश्चिमी केंद्रित संस्कृति का समर्थन करते हैं और राजनीतिक तौर पर अभिजात वर्ग से आते हैं। 

‘भाजपा की सफलताओं को गिनना अहम’

मीड ने कहा कि भाजपा को हाल ही में ईसाई बहुलता वाले पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हुए चुनावों में जो जीत मिली है, वह उसकी कुछ अहम जीत में से है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, जहां की आबादी 20 करोड़ से भी ज्यादा है, उसे शिया मुस्लिमों का समर्थन मिलता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता वहां जातिगत भेदभाव से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here