Home Breaking News Delhi: आज पेश होने वाले केजरीवाल सरकार के बजट पर फंसा पेंच, MHA ने विज्ञापनों के लिए आवंटन पर मांगा स्पष्टीकरण

Delhi: आज पेश होने वाले केजरीवाल सरकार के बजट पर फंसा पेंच, MHA ने विज्ञापनों के लिए आवंटन पर मांगा स्पष्टीकरण

0
Delhi: आज पेश होने वाले केजरीवाल सरकार के बजट पर फंसा पेंच, MHA ने विज्ञापनों के लिए आवंटन पर मांगा स्पष्टीकरण

[ad_1]

केंद्रीय गृह मंत्रालय।

केंद्रीय गृह मंत्रालय।
– फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली सरकार से उसके बजट प्रस्तावों पर स्पष्टीकरण मांगा। जिसमें दिल्ली सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास की तुलना में विज्ञापन और प्रचार के लिए अपेक्षाकृत अधिक धन आवंटित किया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के 2023-24 के बजट को विधानसभा में पेश करने पर रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों में से एक ने कहा, आप सरकार ने अब तक हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया है।

हालांकि, आप सरकार के सूत्रों ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि कुल बजट का आकार 78,800 करोड़ रुपये है, जिसमें से 22,000 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे पर खर्च के लिए और सिर्फ 550 करोड़ रुपये विज्ञापनों के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञापन के लिए आवंटन राशि पिछले साल के बजट के समान ही है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here