Home Breaking News IND vs AUS: ‘वनडे विश्व कप के लिए हमारे 17-18 खिलाड़ी तैयार’, राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव का भी किया बचाव

IND vs AUS: ‘वनडे विश्व कप के लिए हमारे 17-18 खिलाड़ी तैयार’, राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव का भी किया बचाव

0
IND vs AUS: ‘वनडे विश्व कप के लिए हमारे 17-18 खिलाड़ी तैयार’, राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव का भी किया बचाव

[ad_1]

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (22 मार्च) को चेन्नई में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने वनडे विश्व कप की तैयारियों और सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। द्रविड़ ने कहा कि हालिया वनडे मैचों में टीम के प्रदर्शन से वह खुश हैं और उन्होंने विश्व कप की मुख्य टीम को पहले ही 17-18 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया है।

भारत इस साल आठ घरेलू वनडे मैच खेल चुका है और एक मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे खेले हैं। द्रविड़ से पूछा गया, ”क्या उन्होंने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए घरेलू वनडे मैचों में वह हासिल किया जो उन्होंने निर्धारित किया था?” इस पर भारतीय कोच ने कहा,  “हमें बहुत अधिक स्पष्टता मिली है, चाहे कल (चेन्नई वनडे) कुछ भी हो। हमें उस स्पष्टता पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here