Home Sports VIDEO : IPL से पहले शिखर बने ‘सिंघम’, पंजाब के कप्‍तान ने बॉलर्स की जगह गुंडों की कर दी धुनाई

VIDEO : IPL से पहले शिखर बने ‘सिंघम’, पंजाब के कप्‍तान ने बॉलर्स की जगह गुंडों की कर दी धुनाई

0
VIDEO : IPL से पहले शिखर बने ‘सिंघम’, पंजाब के कप्‍तान ने बॉलर्स की जगह गुंडों की कर दी धुनाई

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्‍स की अगुआई करेंगे शिखर धवन
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं धवन

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में ओपनर शिखर धवन पंजाब किंग्‍स की अगुआई करेंगे. टीम मैनेजमेंट ने मयंक अग्रवाल को हटाकर धवन को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है. आईपीएल के पिछले सीजन में शिखर पंजाब के टॉप स्‍कोरर थे. उन्‍होंने 14 मैचों में 460 रन बनाए थे. लीग की शुरुआत से पहले शिखर धवन नए रोल में नजर आए हैं.

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर करते रहते हैं. फैंस उनकी रील्‍स को काफी पसंद भी करते हैं. शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अजय देवगन की सिंघम मूवी की तरह पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं. शिखर धवन वीडियो में सिंघम की स्‍टाइल में एंट्री मारते हुए गुंडों की जबरदस्‍त धुनाई करते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में मूवी का गाना भी चल रहा है. शिखर ने इस वीडियो के साथ कैप्‍शन लिखा है, आली रे आली! कमिंग सून, समथिंग न्‍यू. गब्‍बर का यह अंदाज फैंस को खासा पंसद आ रहा है.

Tags: IPL, Punjab Kings, Shikhar dhawan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here