[ad_1]
नई दिल्ली. वूमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League 2023) के आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्स पर दिल्ली कैपिटल्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के बराबर ही आठ मैचों में छह जीत दर्ज कर ली है. हालांकि बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम ने सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मुंबई को एलिमिनेटर के माध्यम से खिताबी मैच में अपनी जगह बनानी होगी. मुंबई को अब यूपी वॉरियर के खिलाफ 24 मार्च को एलिमिनेटर मैच खेलना होगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी. जिसके बाद एलिमिनेटर की विजेता का मैच 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा.
मामूली अंतर से फाइनल से चूकी मुंबई इंडियंस
डब्यूपीएल 2023 में आज यूपी और दिल्ली के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया. हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस यह उम्मीद कर रही थी कि यूपी इस मुकाबले को जीत जाए ताकि उन्हें सीधे फाइनल में जगह मिले. हालांकि ऐसा नहीं हो सका. नेट रन रेट के मामले में दिल्ला कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर थी. अंतिम मैच के बाद दिल्ली का नेट रन रेट 1.856 का है. वहीं, मुंबई 1.711 के साथ दूसरे स्थान पर रह गई. इस मामूली अंतर के चलते मुंबई को एलिमिनेटर मैच खेलने को मजबूर होना पड़ रहा है.
यूपी वॉरियर्स ने आठ मैचों में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है. आठ अंकों के साथ वो प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर हैं. चौथे नंबर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ में से दो मैच ही जीते हैं. आखिरी स्थान पर मौजूद गुजरात जायंट्स ने भी आठ में से दो मुकाबले ही जीते हैं. आखिरी दो टीमों ने टूर्नामेंट के दौरान कोई संघर्ष नहीं दिखाया. जिसका फायदा मुंबई और दिल्ली की टीम को प्वाइंट्स टेबल में मिला.
आज के मैच की बात की जाए तो ताहिला मैक्ग्रा की 32 गेंदों पर 58 रन की पारी के दम पर यूपी वॉरियर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18वें ओवर में ही इस मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Delhi Capitals, Mumbai indians, Women’s Premier League, WPL 2023
FIRST PUBLISHED : March 21, 2023, 23:23 IST
[ad_2]
Source link