Home Breaking News WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, एलिमिनेटर में मुंबई और यूपी में होगा मुकाबला

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, एलिमिनेटर में मुंबई और यूपी में होगा मुकाबला

0
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, एलिमिनेटर में मुंबई और यूपी में होगा मुकाबला

[ad_1]

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
– फोटो : BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के 20वें मैच में यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। वह अंक तालिका में शीर्ष पर रही। मंगलवार (21 मार्च) को दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 142 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स को शीर्ष पर रहने का फायदा मिलेगा। उसे एलिमिनेटर मैच में नहीं खेलना पड़ेगा। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस और तीसरे पायदान पर रहने वाली यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर मैच 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here