[ad_1]

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
– फोटो : BCCI
विस्तार
अमेलिया केर के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने मंगलवार (21 मार्च) को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपने पिछले दो मैचों से चले आ रहे हार के क्रम को भी तोड़ दिया। वहीं, आरसीबी को लगातार दो जीत के बाद हार मिली है। आरसीबी का यह आखिरी लीग मैच था। वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। वहीं, मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने आरसीबी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बनाने दिया। मुंबई को बीच के ओवरों में झटके लगे, लेकिन उसने खुद संभालते हुए 16.3 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। अमेलिया केर ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 31 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
[ad_2]
Source link