Home Sports WTC Final: कैसे टूटेगा तिलिस्म! कोहली की टीम से हुई 5 गलती, रोहित में दिखे 5 प्लस प्वाइंट, पर 3 कमी भी

WTC Final: कैसे टूटेगा तिलिस्म! कोहली की टीम से हुई 5 गलती, रोहित में दिखे 5 प्लस प्वाइंट, पर 3 कमी भी

0
WTC Final: कैसे टूटेगा तिलिस्म! कोहली की टीम से हुई 5 गलती, रोहित में दिखे 5 प्लस प्वाइंट, पर 3 कमी भी

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार खिताबी दौर में प्रवेश किया. टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी. फाइनल में अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में रोचक भिड़ंत देखने को मिलेगी. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा पर सभी की नजर रहेगी. विराट कोहली (Vira Kohli) की कप्तानी में भारतीय टीम पहले सीजन के फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन उसे न्यूजीलैंड से हार मिली थी. ऐसे में टीम इस बार अपनी कमियों को दूर करना चाहेगी.

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में विराट कोहली की कप्तानी में उतरी थी. फाइनल इंग्लैंड में खेला गया था. इससे पहले टीम विदेश में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. लेकिन साउथम्प्टन की तेज पिच पर टीम इंडिया 2 स्पिनर्स के साथ उतरी. रवींद्र जडेजा के अलावा आर अश्विन को प्लेइंग-11 में मौका मिला. ये दोनों बतौर गेंदबाज मैच में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे. दोनों मिलकर पूरे मैच में सिर्फ 5 ही विकेट ले सके.

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी टीम
फाइनल में टीम की दूसरी कमी को देखें, तो पहली पारी में स्कोर 4 विकेट पर 156 रन था, लेकिन पूरी पारी सिर्फ 217 रन पर सिमट गई. जवाब में न्यूजीलैंड के 7 विकेट 192 रन पर गिर गए थे. ऐसे में टीम इंडिया के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन 9वें नंबर पर उतरे टिम साउदी ने 30 रन बनाकर स्कोर को 249 रन तक पहुंचा दिया.

पूरे मैच में एक भी अर्धशतक नहीं
टीम इंडिया दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. टीम की चौथी गलती यह रही कि पूरे मैच में कोई भारतीय खिलाड़ी एक भी अर्धशतक नहीं लगा सका. वहीं 5वीं गलती की बात करें, तो कीवी टीम को 139 रन का लक्ष्य मिला था. जवाब में उसने 44 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. लेकिन भारतीय गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके. केन विलियम्सन ने नाबाद 52 और रोस टेलर ने नाबाद 47 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी.

रोहित के पास अच्छा मौका
इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल खेलेगी. टीम के पास कई प्लस प्वाइंट हैं. पहली बात करें, तो टीम ने अंतिम सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली है. ऐसे में उसके पास अधिकतक खिलाड़ियों की कमी को जानने का मौका मिला. वहीं ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में फाइनल से पहले कोई टेस्ट नहीं खेलना है. जबकि पहले सीजन में न्यूजीलैंड की टीम 13 जून को इंग्लैंड से ही इंग्लैंड में टेस्ट खेल रही थी. फिर 18 जून को भारत से फाइनल खेलने उतरी. दूसरी ओर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज अच्छे फॉर्म में हैं, तो तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर शार्दुल ठाकुर भी तैयार हैं. चोट के बाद रवींद्र जडेजा ने भी वापसी कर ली है.

SKY की जगह लेने को तैयार 3 खिलाड़ी, एक तो लगा चुका है 400 छक्के, दूसरा विदेशी धरती पर ठोक चुका है दोहरा शतक

मिडिल ऑर्डर पर सबसे अधिक दारोमदार
रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर पर ध्यान देना होगा. यह टीम की बड़ी कमी साबित हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में यह देखने को भी मिला. लोअर ऑर्डर ने कई बार टीम को संभाला. भारतीय फील्डर्स ने कई कैच भी टपकाए. फाइनल में ऐसी एक भी गलती टीम पर भारी पड़ सकती है. वहीं तीसरी कमी की बात करें, तो भारतीय गेंदबाज कई मौके पर विरोधी टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके.

Tags: Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, WTC, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here