Home Breaking News ब्रांड वैल्यू में रणवीर ने विराट कोहली को दिया धोबी पछाड़, जानें अभिनेता के सिर पर कैसे सजा ताज

ब्रांड वैल्यू में रणवीर ने विराट कोहली को दिया धोबी पछाड़, जानें अभिनेता के सिर पर कैसे सजा ताज

0
ब्रांड वैल्यू में रणवीर ने विराट कोहली को दिया धोबी पछाड़, जानें अभिनेता के सिर पर कैसे सजा ताज

[ad_1]

रणवीर सिंह, विराट कोहली

रणवीर सिंह, विराट कोहली
– फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। रणवीर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर तो कभी अपनी दिली बातों को खुलकर सबके सामने रखने के लिए। लेकिन आज रणवीर, जिस वजह से चर्चा में है वह उनके स्टारडम का अटूट हिस्सा बनकर उभरने वाला है। दरअसल, खबर आ रही है कि रणवीर सिंह, विराट कोहली को धूल चटाते हुए भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं।  

विराट को पीछे छोड़ आने निकले रणवीर

मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनके मुताबिक रणवीर सिंह ने भारत का सबसे अमीर सेलिब्रिटी बनकर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह साल 2022 की ब्रांड वैल्यू, विराट कोहली से ज्यादा बताई गई है। इसके मुताबिक जहां रणवीर की ब्रांड वैल्यू 181.7 मिलियन डॉलर आंकी गई है, वहीं विराट की 176.9 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ऐसे में सामने आए आंकड़ों से साफ हो गया है कि रणवीर सिंह भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं।

Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक्ट्रेस ने लाइव सेशन कर बताया सेहत का हाल

इतने प्रतिशत बढ़ी रणवीर की ब्रांड वैल्यू 

नए आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 के हिसाब से रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में 29.1 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणवीर सिंह लोगों के बीच कितने लोकप्रिय हैं। खास बात यह है कि अभिनेता ने पिछले पांच वर्षों से भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी रहे विराट कोहली को पीछे छोड़कर यह ताज अपने नाम किया है।

‘रॉकी और रानी’ में नजर आएंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर पर्दे पर आलिया भट्ट की जोड़ी दिखेगी। 

SS Rajamouli: ‘नाटू नाटू’ पर टेस्ला कार का लाइट शो देख अभिभूत हुए राजामैली, वीडियो साझा कर कहा धन्यवाद

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here