[ad_1]
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक धमाल मचाने वाले अभिनेता शरद केलकर को बहुमुखी व्यक्ति कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। अभिनेता के अभिनय के साथ-साथ लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में अपनी दमदार आवाज का जादू चलाते देखा जा चुका है। शरद केलकर को जल्द ही दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘दशहरा’ में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते देखा जाएगा। हालांकि, इस फिल्म से ज्यादा चर्चा उनके ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की आवाज देने की हो रही है। जहां सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं ऐसे में हाल ही में शरद केलकर ने ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम को अपनी आवाज देने के बारे में खुलकर बात की है।
आदिपुरुष’ की हिंदी डबिंग में प्रभास किरदार को अभिनेता शरद केलकर ने आवाज दी है। शरद केलकर इससे पहले भी फिल्म ‘बाहुबली’ में प्रभास के किरदार को अपनी आवाज दे चुके हैं। अब उन्होंने ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम बने प्रभास को आवाज देने के बारे में खुलकर बात की और बताया यह उनके जीवन की सबसे चैलेंजिंग डबिंग में से रही। शरद केलकर के अनुसार अपनी आवाज द्वारा किया जाने वाला अभिनय एक बहुत ही जिम्मेदारी भरा काम है। भगवान राम को अपनी आवाज देना मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शरद केलकर ने कहा, ‘मैं अलग-अलग तरह की चीजें करने की कोशिश करता हूं। मैं बार-बार यह साबित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरी आवाज अच्छी है, लेकिन मेरी ताकत मेरा अभिनय है। मेरी आवाज मेरे लिए एक एक्स्ट्रा फायदा है और मैं उस आवाज का श्रेय नहीं लेता हूं।’ शरद केलकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अभिनेता की हेइस्ट ड्रामा ‘चोर निकल के भाग’ रिलीज हुई है, जिसमें यामी गौतम और सनी कौशल भी हैं।
[ad_2]
Source link