[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही क्रिकेट सीरीज में गजब का रोमांच देखने को मिल रहा है. इसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से हुई, जो अब वनडे मुकाबलों तक आ पहुंची है. विशाखापत्तनम में तो एक अलग ही तरह का रोमांच देखने को मिला जब मिचेल स्टार्क ने अकेलेदम भारतीय बैटर्स का जुलूस निकाल दिया. हालांकि, यह पहला मौका नहीं था जब भारतीय टीम ने किसी गेंदबाज के सामने यूं सरेंडर किया हो. वनडे मुकाबलों की ही बात करें तो भारतीय टीम 7 बार 100 रन से कम के स्कोर पर आउट हो चुकी है. हैरानी वाली बात यह है कि इनमें से कई बार किसी स्पेशलिस्ट बॉलर नहीं, पार्टटाइम बॉलर ने भारतीय टीम को सरेंडर को मजबूर किया.
आपने ग्रेग चैपल से लेकर अर्जुन रणतुंगा के नाम जरूर सुने होंगे. दुनिया इन्हें या तो बैटिंग के लिए जानती है या कप्तानी के लिए. ग्रेग चैपल तो टीम इंडिया के कोच भी रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रेग चैपल ने 1981 में एक बार भारतीय टीम को 63 रन पर ढेर कर दिया था. चैपल उन दिनों ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे. उन्होंने उस मैच में रोजर बिन्नी, सुनील गावस्कर, यशपाल शर्मा, करसन घावरी और दिलीप दोषी. ग्रेग चैपल का बॉलिंग एनालिसिस था 9.5 ओवर, 5 मेडन, 15 रन और 5 विकेट. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 9 विकेट से जीता. मैच के टॉप स्कोरर रहे ग्रेग चैपल. उन्होंने 33 रन बनाए.
ग्रेग चैपल की ही तरह एक बार श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा भारतीय बैटर्स पर भारी पड़े थे. 1986 में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम महज 78 रन पर आउट हो गई थी. यह मुकाबला कानपुर में खेला गया था, जिसमें अर्जुन रणतुंगा ने 4 विकेट झटके थे. उनका बॉलिंग एनालिसिस था 6 ओवर, 1 मेडन, 14 रन और 4 विकेट. रणतुंगा ने इस मैच में के श्रीकांत, रवि शास्त्री, कपिल देव और चंद्रकांत पंडित को आउट किया था.
पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ एक बार ही 100 रन से कम के स्कोर में आउट किया है. लेकिन इत्तफाक देखिए कि पाकिस्तान ने 1978 में जब ऐसा किया तब उस मैच में कोई बड़ा गेंदबाज नहीं था. ऑलराउंडर हसन जामिल ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे. हसन जामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे. लेकिन उनकी गिनती कभी भी खतरनाक गेंदबाजों में नहीं हुई. वे अपनी बॉलिंग से ज्यादा बैटिंग के लिए जाने गए और कई बार तो उन्हें इमरान खान से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Greg Chappell, India vs Australia, Indian Cricket Team, Team india
FIRST PUBLISHED : March 22, 2023, 16:39 IST
[ad_2]
Source link