[ad_1]

विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा
– फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। कोहली के टीम इंडिया में आने के बाद से दूसरे या यूं कहें दुनियाभर के खिलाड़ियों को फिट रहने की एक सीख मिली। कोहली की फिटनेस का असर उनकी फील्डिंग में भी देखने को मिलता है और वह भारत के बेस्ट फील्डर्स में से एक माने जाते हैं। साथ ही उनकी विकेटों के बीच दौड़ भी शानदार है। कोहली एक रन को दो में बदलने में भी माहिर हैं। यह कुछ ऐसा है जिसमें भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को महारत हासिल थी।
[ad_2]
Source link