Home Breaking News India-China: सीमा का मुद्दा जटिल पर कोई पक्ष टकराव नहीं चाहता, बोलीं- चीनी राजदूत

India-China: सीमा का मुद्दा जटिल पर कोई पक्ष टकराव नहीं चाहता, बोलीं- चीनी राजदूत

0
India-China: सीमा का मुद्दा जटिल पर कोई पक्ष टकराव नहीं चाहता, बोलीं- चीनी राजदूत

[ad_1]

भारत-चीन

भारत-चीन
– फोटो : pixabay

विस्तार

पूर्वी लद्दाख हो या अरुणाचल प्रदेश चीन की मंशा सीमा पर तनाव को दूर करने और स्थिति को सामान्य बनाने की नहीं लग रही है। भारत में चीन की प्रभारी राजदूत मा जिया का कहना है कि भारत और चीन दोनों देशों को सीमा की स्थिति से उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पक्ष युद्ध या टकराव नहीं चाहता है।

बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में मा जिया ने सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति को ‘बहुत ही जटिल’ बताया। उन्होंने कहा कि सीमा का मुद्दा इतिहास का हिस्सा रहा है और किसी समझौते पर पहुंचना आसान नहीं है। यही कारण है कि दोनों देश बातचीत के लिए स्थापित तंत्र और वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठकों के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं।

भारत में चीन के राजदूत सुन वीडांग का कार्यकाल पिछले साल अक्तूबर में ही पूरा हो गया था। उसके बाद से चीन ने अभी तक कोई राजदूत नहीं नियुक्त किया है। चीनी दूतावास में वरिष्ठ राजनयिक मा जिया ही राजदूत का प्रभार संभाल रही हैं। इससे पहले, मा जिया ने सीमा पर स्थिति को स्थिर बताया था। यह भी कहा था कि चीन और भारत के बीच स्थापित चैनलों के माध्यम से संंवाद बना हुआ है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here