[ad_1]

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च को होगा। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे खेल और भी रोमांचक होगा। यहां हम आईपीएल 2023 के नए नियमों के बारे में बता रहे हैं।
आईपीएल 2023 में कप्तान दो अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आएंगे और टॉस के बाद अपनी प्लेइंग 11 बताएंगे। यह आईपीएल के नियमों में महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है। आईपीएल ने एक आंतरिक नोट में कहा कि इससे फ्रेंचाइजी को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनने की अनुमति मिलेगी, चाहे वे पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी। इसके अलावा टीमें के पास टॉस के बाद इंपैक्ट प्लेयर चुनने का भी मौका होगा।
[ad_2]
Source link