[ad_1]
हाइलाइट्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटर को थी अजीब सी ख्वाहिश
वाइफ नहीं देती थी इस काम को करने की परमीशन
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बैटर नीतीश राणा (Nitish Rana) अपनी वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सांची मारवाह (Saachi Marwah) के साथ बेहद प्यार भरी बांडिंग शेयर करते हैं. दोनों छोटी से छोटी बात भी एक दूसरे के साथ साझा करते हैं. हालांकि, नीतीश को एक बार सांची से झूठ बोलना पड़ा था, क्योंकि वह उन्हें एक काम करने की इजाजत नहीं दे रही थीं.
दरअसल, नीतीश राणा कैसीनो जाना चाहते थे. वह जानना चाहते थे कि कैसीनो के अंदर क्या-क्या होता है. नीतीश को लगता था कि कैसीनो के अंदर की दुनिया सपनों सरीखी होती है. वहां मुफ्त में बेहतरीन खाना भी मिलता है. नीतीश इन सारी चीजों का अनुभव लेना चाहते थे. सांची के गुस्से से बचने और अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए नीतीश ने एक तरकीब अपनाई.
सांची को नहीं लगी भनक
नीतीश राणा ने एक टीवी शो में सांची मारवाह की मौजूदगी में इस वाकये का जिक्र किया. नीतीश से पूछा गया कि आखिरी बार बीवी को कब उल्लू बनाया था? इस पर नीतीश ने कहा, मैं एक बार गोवा गया था. मुझे कैसीनो जाना था. मैं ना तो जुआं खेलता हूं और ना ही ड्रिंक करता हूं, पर मेरा कैसीनो के अंदर जाने का मन था. सांची ऐसा करने से मना करती थी, लेकिन मैं जानना चाहता था कि कैसीनो के अंदर क्या होता है, कैसा दिखता है.
गेंदबाज ने उड़ाया मजाक, नदी में गिरी बॉल, शराब पीकर खूंखार बैटर ने ठोक दी थी सेंचुरी
पवेलियन लौट रहा था हैंडसम इंडियन क्रिकेटर, अचानक सामने आई लड़की, और कर लिया किस, हर कोई रह गया दंग
नीतीश ने बताया कि मैंने कैसीनो में फ्री डिनर टाइप सुना था, कुछ भी खा सकते हो आप. तब मैंने सांची से फोन पर झूठ बोला कि मैं सोने जा रहा हूं, हम कल बात करेंगे. मैंने उससे कहा कि कल सुबह मेरे को जल्दी उठना है. मेरा मैच है और उससे पहले ट्रेनिंग भी करनी है. सांची को लगा कि मैं सो गया हूं और उसने मुझे डिस्टर्ब नहीं किया. नीतीश राणा ने बताया कि उस पूरी रात वह कैसीनो में रहे और सुबह साढ़े पांच बजे के बाद वहां से निकले.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, KKR, Kolkata Knight Riders, Nitish rana
FIRST PUBLISHED : March 22, 2023, 09:54 IST
[ad_2]
Source link